फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बैंक से घर लौट रही महिला से सोने की चेन झपटी

Sat, 03 Oct 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। थाना अंब के तहत स्तोथर क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पूनम कुमारी पत्नी अमित कुमार निवासी स्तोथर, तहसील अंब, जिला ऊना बैंक में पैसे जमा करवाने के बाद पैदल अपने घर स्तोथर की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और झपटकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि स्तोथर में महिला से सोने की चेन छीनने की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें