फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एथलेटिक मीट में बसाल स्कूल के छात्रों ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Sat, 03 Oct 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसाल के विद्यार्थियों ने एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

विद्यालय के कक्षा जमा एक के छात्र कृष्णा ने 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कक्षा 12वीं के हर्षित ने भाका फेंक में और आशुतोष ने ट्रिपल जंप में रजत पदक प्राप्त किया। कक्षा 11वीं की दिव्या ने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण तथा 1500 मीटर में रजत पदक जीता। आरुषि ने हाई जंप में कांस्य पदक प्राप्त किया।
कक्षा 10वीं के हरमन ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। गर्ल्स 1600 मीटर रिले में रजत पदक प्राप्त किया। छात्र रिले टीम ने 1600 मीटर रिले में स्वर्ण पदक तथा 400 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें