बहडाला में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के पात्र परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरि
- फोटो : Una
ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहडाला में मंगलवार को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 75 परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए गए। यह वितरण छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने किया।
सतपाल सत्ती ने बताया कि ऊना विस क्षेत्र के तहत अब तक 3,000 से अधिक लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। कहा कि अब तक हिमाचल प्रदेश में 3.05 लाख परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना तथा 1.30 लाख लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि जिन पात्र परिवारों ने अभी तक गैस कनेक्शन नहीं लिया, वे संबंधित विभाग में आवेदन कर सकते हैं।
इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर बग्गा, प्रधान रमेश चंद, उप प्रधान अविनाश राणा, शहरी इकाई सचिव अरविंद शर्मा, पूर्व उप प्रधान सुरेश कुमार, डीएफएससी राजीव शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद