ऊना। जिले में कोरोना के मामलों में एक बार फिर इजाफा होना शुरू हो गया है। सोमवार को जिले में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में एक्टिव केस 10 हो गए हैं। कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।
रविवार को संक्रमण का एक मामला सामने आने बाद सोमवार को तीन नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड नियमों की पालना करने की अपील की है। सोमवार को 60 सैंपल की जांच की गई। इनमें तीन पॉजिटिव पाए गए।
पिरथीपुर अंब से एक, बदसेहड़ा वार्ड पांच से एक व अंब वार्ड नौ से एक मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया कि रविवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। लोग कोविड नियमों की अनदेखी न करें। संवाद