फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा गैस एजेंसी की चार गाड़ियां इंडियन गैस प्लांट में हुई दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। रायपुर सहोड़ा के इंडेन गैस प्लांट और बंगाणा की एक गैस एजेंसी के बीच गाड़ियों की एंट्री को लेकर चल रहे विवाद पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। बुधवार को बंगाणा की एक गैस एजेंसी की इंडेन गैस प्लांट में लगाई गई चार गाड़ियां बिना किसी रोक-टोक के दाखिल हुई हैं।
विवाद को लेकर बीते मंगलवार को ऊना पुलिस के आला अधिकारियों की टीम ने इंडेन गैस प्लांट में पहुंचकर उक्त गैस एजेंसी से जुड़ी गाड़ियों का रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया था। सीसीटीवी फुटेज उक्त गैस एजेंसी से जुड़ी गाड़ियों की आवाजाही के रिकॉर्ड सहित कुछ अन्य दस्तावेजों को खंगाल कर पुलिस की टीम ने उक्त विवाद से जुड़ी जानकारी एकत्र की थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 2018 में बंगाणा की एक गैस एजेंसी की दो गाड़ियां स्थानीय बॉटलिंग प्लांट में लगाई गई थी। इसके बाद इसी गैस एजेंसी की दो और गाड़ियां कुल चार गाड़ियां लगाई गई थीं, लेकिन उक्त एजेंसी की कोई भी गाड़ी इंडेन गैस प्लांट में अप्रैल 22 के बाद से नहीं आ रही थीं।
उक्त गैस एजेंसी की ओर से तर्क यह दिया जा रहा था कि स्थानीय ट्रक यूनियन उनकी गाड़ियों को इंडेन बॉटलिंग प्लांट में नहीं जाने दे रही हैं। जबकि स्थानीय ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कभी भी उक्त गैस एजेंसी की गाड़ियों को नहीं रोका है। बीते मंगलवार को पुलिस ने बैठकर वार्ता की थी और उक्त विवाद से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला था।
विज्ञापन

बुधवार को उक्त गैस एजेंसी की सभी चारों गाड़ियां बिना किसी रोक-टोक के इंडेन गैस बॉटलिंग प्लांट में दाखिल हुई हैं। इस संबंध में एसएचओ मैहतपुर केवल सिंह ठाकुर के अनुसार वह खुद इन चारों गाड़ियों के साथ हालात का जायजा लेने गए थे, मगर किसी ने भी इन गाड़ियों को अंदर जाने से नहीं रोका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें