फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना कॉलेज में मारपीट मामले में चार छात्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में बीते सोमवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में कॉलेज के चार छात्रों को 15 दिन के लिए कॉलेज से निलंबित किया गया है। कॉलेज की अनुशासन कमेटी ने कॉलेज का माहौल खराब करने पर यह फैसला लिया है। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से अनुशासन कमेटी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज में सोमवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। इस घटना में कॉलेज के चार छात्र घायल भी हुए हैं। इस मामले को लेकर मंगलवार को कॉलेज की अनुशासन कमेटी ने बैठक हुई। इस दौरान कमेटी ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से कॉलेज में हुई मारपीट में शामिल चार छात्रों को 15 दिन के लिए निलंबित करने का फैसला लिया है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार अभी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आने वाले दिनों में मारपीट में शामिल अन्य छात्रों पर भी निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।
बता दें कि सोमवार को डिग्री कॉलेज में दो छात्र गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान काफी देर तक दोनों गुटों के बीच मारपीट होती रही। माहौल तनावपूर्ण होने के चलते कॉलेज को एक दिन के लिए बंद भी रखा गया। इस घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होना शुरू हो गए। कॉलेज में इससे पूर्व भी इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन सोमवार की घटना के बाद कॉलेज की अनुशासन कमेटी ने सख्त कार्रवाई करते हुए कॉलेज का माहौल खराब करने पर कॉलेज के ही चार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन ने साफ किया है कि कॉलेज का माहौल खराब करने वाले छात्रों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। कॉलेज प्रबंधन की तरफ से अभी सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। जिसमें आगामी दिनों में और छात्रों पर भी निलंबन की गाज गिर सकती है। इस संबंध कॉलेज के प्राचार्य त्रिलोक चंद ने बताया कि मारपीट मामले अनुशासन कमेटी ने कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें