फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घनारी में अवैध कटान पर वन विभाग की सुस्ती, एक सप्ताह बाद भी जांच अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाबल एनजीओ ने वन विभाग की धीमी कार्रवाई पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। हिमाचल दिवस 25 जनवरी को घनारी में हुए हरे वृक्षों के अवैध कटान को लेकर एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद वन विभाग जांच को लेकर ठोस कदम नहीं उठा रहा है। विभाग के रेंज ऑफिसर पूर्ण चंद ने इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट डीएफओ को सौंपी थी, जिसके बाद डीएफओ ने काटे गए पेड़ों की निशानदेही करने के आदेश दिए थे। इस मामले में महाबल एनजीओ के प्रधान बिशन दास चौधरी ने वन विभाग की धीमी कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति विभाग की जिम्मेदारी स्पष्ट हो सके। स्थानीय लोगों गगन मिन्हास, अशोक कुमार, वरुण शर्मा, भजन लाल, विधि चंद, सुंदर सिंह व राज कुमार ने भी वन विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं और जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




बॉक्स



विभाग पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, अगर अभी तक निशानदेही नहीं हुई है तो वे टाइम बांड के निर्देश जारी करेंगे। कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन




सुशील राणा, वन मंडलाधिकारी ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें