मुबारिकपुर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में शनिवार को सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने स्थानीय पंचायत घर से राधा-कृष्ण मंदिर, प्राथमिक पाठशाला और मुख्य बाजार तक लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने हेलमेट लगाओ-जान बचाओ, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, वाहन धीमा चलाओ-अपना कीमती जीवन बचाओ आदि नारों से सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। टेक सिंह जसवाल ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना चाहिए। गाड़ी चलाते हुए चालक को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौके प्रधानाचार्य सुमन वर्मा, विजय ठाकुर, राजीव ठाकुर, धीरज दत्त शर्मा, सुशील जरियाल, सतनाम परमार, सागर सिंह, कमलेश कुमारी मौजूद रही। संवाद