फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार : ढाई से तीन घंटे देरी से ऊना पहुंची ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
19307 ट्रेन तीन घंटे और दिल्ली एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से पहुंची ऊना रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर ट्रेनों का घंटों इंतजार करते रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कोहरे की मार के चलते शनिवार को लगातार दूसरे दिन ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कम दृश्यता के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई। लंबी दूरी से ऊना रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेनें ढाई से तीन घंंटे देरी से ऊना पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री घंटों प्लेटफार्म के पास बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। दिनभर प्लेटफार्म पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
दिल्ली एक्सप्रेस 14053 ट्रेन शनिवार को दो घंटा बीस मिनट देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। आमतौर पर यह ट्रेन सुबह 06:40 बजे ऊना पहुंच जाती है लेकिन कोहरे की मार के चलते सुबह 09:00 बजे यह ट्रेन ऊना स्टेशन में पहुंच पाई। ऐसे में वापसी में भी यह ट्रेन देरी से रवाना हुई। 19307 ट्रेन दो घंटे 53 मिनट देरी से पहुंची। इस ट्रेन का ऊना पहुंचने का समय सुबह 08:35 बजे निर्धारित ह लेकिन कोहरे के प्रकोप के कारण सुबह 11:28 बजे यह ट्रेन ऊना पहुंच पाई है। 64563 ट्रेन आधा घंटा देरी से दोपहर 12:30 बजे पहुंची। 19411 ट्रेन 40 मिनट, वंदेभारत एक्सप्रेस 16 मिनट और हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन 15 मिनट देरी से ऊना पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनें देरी से आने के कारण लोग स्टेशन पर ठिठुरन भरी सर्दी में बैठने को मजबूर हुए। स्टेशन में उचित व्यवस्था न होने पर लोग शॉल, टॉपी पहनकर भी भयंकर सर्दी में ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें