फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को जिंदगी देने के लिए करें रक्तदान : प्रदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में 25 युवाओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र ऊना ने कृष्णा क्लब के सहयोग से लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नेहरू युवा केंद्र ऊना की ओर से गगरेट के गांव ओयल टटेहड़ा में कृषि सेवा सहकारी भवन में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सहयोग से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया। इसमें गांव टटेहड़ा और गगरेट क्षेत्र के 25 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में कृष्णा क्लब के युवाओं और सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बढ़ रही दुर्घटनाओं के कारण खून न मिलने से मरीज अपनी जिंदगी खो बैठते है। रक्तदान करके ऐसे जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। रक्तदान एक ईश्वरीय कार्य से कम नहीं है। इस मौके पर गगरेट नागरिक अस्पताल से डॉ. सुजाता सहित ब्लड बैंक ऊना से टीम नीलम कुमारी के नेतृत्व में मौजूद रही। ग्रामीणों में उपप्रधान अनिल कुमार, तरसेम सिंह पीएसएम टटेहड़ा, कृषि सेवा सहकारी सचिव अजय कुमार, पवन धीमान राज्य कर एवं आबकारी विभाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें