फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुटलैहड़ में मतदान टीमों की पहली रिहर्सल आज से 30 अप्रैल को

Sat, 27 Apr 2024 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
एसडीएम बंगाणा ने अधिकारियों को बैठक के दौरान चुनावों बारें निर्देश देते
विज्ञापन
एसडीएम ने अधिकारियों को दिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। लोकसभा चुनाव-2024 और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र-45 के अधीन होने वाले उपचुनाव के लिए पुरुष कर्मचारियों की प्रथम रिहर्सल 27 और 28 अप्रैल को बंगाणा महाविद्यालय में और 30 अप्रैल को महिला कर्मचारियों की रिहर्सल एसडीएम ऑफिस के कान्फ्रेंस हॉल में की जाएगी।
लोकसभा चुनाव और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र-45 के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए 118 मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाली मतदान टीमों का पहला पूर्वाभ्यास 27, 28 और 30 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। उपनिर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि इन तीनों चरणों के पूर्वाभ्यास को सुनियोजित, सुचारू और सुविधाजनक ढंग से आयोजित करने तथा आयोजन स्थल पर अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए अनेक टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सभी अधिकारियों को रिहर्सल के दिन उपस्थित रहने और टीम प्रभारियों को पूर्वाभ्यास के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वाभ्यास के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, नायब तहसीलदार अभिराय सिंह शर्मा, लिपिक जीवन ठाकुर और अन्य विभागों से आए अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें