फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी, जोह और पतेहड़ के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के नारी, जोह और पतेहड़ के जंगलों में अचानक आग लग गई। इस कारण सैकड़ों कनाल वन भूमि में कीमती वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। जबकि रविवार देर शाम दियाड़ा में आग के कारण एक किसान की तूड़ी का भंडार जल गया। इससे पांच हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम से ही नारी के जंगलों आग भड़क उठी। आग देखते ही देखते आसपास क्षेत्र में फैल गई। आग के कारण जंगल में चीड़, खैर, साल सहित अन्य पेड़ों को क्षति पहुंची है। इसी प्रकार से जोह और पतेहड़ के वन क्षेत्र में भी सोमवार को आग लग गई। तीनों घटनास्थलों पर अग्निशमन केंद्र अंब से दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन केंद्र अंब के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि जोह, नारी और पतेहड़ वन क्षेत्र में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और आसपास की आबादी का बचाव किया। कहा कि दियाड़ा में रविवार देर शाम को नीरज पुत्र गुरीचरण के तूडी के भंडार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें