फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निकायों में भाजपा की जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Tue, 19 May 2026 11:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी सह मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा-जनता ने दिया स्पष्ट जनादेश
विज्ञापन

ऊना। जिला ऊना के छह नगर निकायों में से पांच में भाजपा की जीत पर पार्टी में उत्साह का माहौल है। पार्टी के सह मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया ने इस जीत को प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता का स्पष्ट जनादेश बताया है।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद संतोषगढ़, मैहतपुर-बसदेहड़ा तथा नगर पंचायत टाहलीवाल, गगरेट और अंब में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम है।
विज्ञापन

राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता कांग्रेस के “झूठे वायदों” से निराश हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले दी गई गारंटियों में से एक भी पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि यह जीत केवल शुरुआत है और आने वाले समय में प्रदेशभर में कांग्रेस के खिलाफ माहौल और मजबूत होगा। चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें