ऊना। स्थान : नागरिक अस्पताल अंब। समय: सुबह 11:15 बजे।
अस्पताल अंब में मरीजों को आना जारी है। सरकार की तरफ से 18 प्लस आयु वर्ग के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाने के लिए अस्पताल के धरातल पर टीकाकरण शिविर चल रहा है।
निशुल्क टीकाकरण के लिए पहले दिन कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। टीकाकरण शिविर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी आने वाले लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वैक्सीनेशन के लिए लोगों के साथ आए अन्य लोगों को भी कोविड टीकाकरण की बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। टीकाकरण शिविर सुबह 9:00 बजे से अस्पताल में चल रहा है। लोगों को टीकाकरण के बाद आराम करने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
समय: दोपहर 12:10 बजे
वैक्सीनेशन के लिए इक्का दुक्का लोग अभी भी पहुंच रहे हैं। टीकाकरण के पहले दोपहर 12:00 बजे तक 20 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगाई है। बूस्टर डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा दी गई है। इस सुविधा के आधार कार्ड नंबर की सहायता से मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा है। इससे लोगों का चंद मिनट में ही पंजीकरण होने के बाद उन्हें वैक्सीन लग रही है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल अंब में लगे शिविर के समाप्त होने तक 40 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।