फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चार दिन बाद भी नही जागा विभाग, जल निकासी की नहीं की कोई व्यवस्था

Thu, 23 Jul 2026 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना । एक तरफ सरकार सड़कों पर ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने के दावे कर रही है लेकिन दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग ऊना सरकार के दावों पर पानी फेरता नजर आ रहा है। आलम यह है कि संतोषगढ़-ऊना सड़क पर जनकौर गांव के पास पिछले चार दिनों से सड़क तालाब बनी हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा बार बार सड़क से जल निकासी की व्यवस्था को लेकर कई बार आवाज उठाई गई लेकिन लोक निर्माण विभाग के आलाधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर से संदेह के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान संतोषगढ़-ऊना सड़क पर जनकौर स्थित पेट्रोल पंप के पास जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर हर बार भर जाता है। बीते कई दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश से सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी में डूबी रहने के कारण सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे पड़ गए हैं।

सड़क पर पिछले कई दिनों से पानी भरा पड़ा है। विभाग के आलाधिकारियों को कई बार इस समस्या के बारे में अवगत करवाया गया लेकिन आज दिन तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। अब बारिश के दिनों में लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- राम कुमार, स्थानीय निवासी

कम से कम विभाग के अधिकारी इस सड़क में भरे पानी की निकासी तो करवाएं। रोज कामकाज और नौकरीपेशा लोग अपने दोपहिया वाहनों से ऊना या संतोषगढ़ आते-जाते हैं। ऐसे में यदि कोई हादसा पेश आता है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन

- विक्रम, स्थानीय निवासी।



सड़क पर जलभराव की समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। जनहित को पेश आ रही असुविधा पर खेद है। जनता से सहयोग की अपील है।
-केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें