फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मारुति सुजुकी में 300 से अधिक युवाओं को रोजगार का मौका

Mon, 16 Nov 2026 05:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के आईटीआई पास युवाओं को रोजगार का अवसर देने के लिए शोभित प्राइवेट आईटीआई, चलोला में 20 नवंबर को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गुजरात प्लांट के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत 300 से अधिक युवाओं का चयन किया जाएगा।
संस्थान के चेयरमैन डॉ. अनिल गौतम ने बताया कि मोटर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट और वेल्डर सहित विभिन्न पात्र ट्रेडों के आईटीआई पास युवा भर्ती में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 24 वर्ष, दसवीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को 36 माह के एफटीसी अनुबंध पर 28,300 रुपये मासिक सीटीसी दिया जाएगा जबकि एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप के लिए 21,200 रुपये मासिक स्टाइपेंड निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर को सुबह नौ बजे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान परिसर में पहुंचें। पंजीकरण निशुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए 7018629099 और 8796456200 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें