फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 15 दिन से हाईवे किनारे खड़ी जली कार, हादसे का खतरा

Mon, 16 Nov 2026 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
नंदपुर में सड़क किनारे खड़ी आग की चपेट में आई कार। संवाद
विज्ञापन
नंदपुर में एक नवंबर को आग से राख हुआ था वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। ऊना-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदपुर के समीप जली हुई कार पिछले 15 दिन से सड़क किनारे खड़ी है, लेकिन इसे हटाने के लिए अब तक कोई पहल नहीं हुई। एक नवंबर को आग लगने से पूरी तरह जल चुकी कार अब कबाड़ बन चुकी है।
व्यस्त हाईवे पर इस तरह वाहन का मलबा पड़ा होना राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। हैरानी यह है कि हादसे के समय मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की कार्रवाई के बाद भी वाहन को हटाने की जिम्मेदारी किसी ने नहीं उठाई। स्थानीय लोगों व वाहन चालकों सचिन, संदीप, किरपाल सिंह और गुरदेव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़ी जली कार रात के समय विशेष रूप से खतरा पैदा कर रही है।
विज्ञापन

कम रोशनी में तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहन चालकों को अचानक जली कार दिखाई देने पर संभलने का मौका भी नहीं मिल सकता। इससे बचने के लिए अचानक वाहन मोड़ने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यह किसी खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन

क्या है मामला
गौरतलब है कि एक नवंबर को नंदपुर के समीप ऊना-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार में अचानक आग लग गई थी। कार में दिल्ली के तिलक नगर निवासी अनीश कुमार, अंशुल मित्तल और चंद्र पाल सवार थे। तीनों बगलामुखी माता मंदिर में माथा टेकने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए तीनों सवार तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि तीनों की जान बच गई। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। गाड़ी को सड़क किनारे से हटाया जाएगा और संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें