फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना महोत्सव को गुपचुप चुन लिए कलाकार

Thu, 03 Nov 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
म्यूजिकल इवेंट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतपाल रायजादा ने 11 से 13 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे ऊना महोत्सव को लेकर अधिकारियों पर ऊना वासियों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीरवार को स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता में रायजादा ने कहा कि महोत्सव में बुलाए जाने वाले सभी कलाकारों का चयन गुपचुप तरीके से किया गया है। अभी यह भी किसी को नहीं बताया गया कि किस कलाकार को कितने बजट में बुलाया जा रहा है। बाद में इन कलाकारों को 6-6 लाख रुपये देने के नाम पर धांधली की जाएगी। उन्होंने कहा कि कलाकारों के चयन में स्थानीय प्रतिनिधियों को पूरी तरह अनदेखा किया गया है।
विज्ञापन


किसी से कोई सलाह-मशविरा नहीं लिया गया और न ही किसी को इस संबंध में सूचना दी गई है। रायजादा ने कहा कि ऊना महोत्सव के दो साल तक बंद रहने के बाद इसे दोबारा शुरू करने के लिए उन्होंने स्वयं आवाज बुलंद की थी। इसी का नतीजा है कि अब मुझे दरकिनार किया जा रहा है। लेकिन, इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन में यदि व्यवस्थाओं में कुछ दिक्कत आती है तो उसके लिए अब प्रशासन और स्थानीय अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे। रायजादा ने कहा कि महोत्सव आयोजन में अधिकारी वर्ग साजिशें कर रहा है। जिन लोगों ने इस आयोजन के लिए प्रयास किए हैं, उन्हें जानबूझ कर अनदेखा किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को चेताया है कि महोत्सव आयोजन के लिए स्थानीय स्तर के प्रतिनिधियों और लोगों को अवश्य विश्वास में लें अन्यथा महोत्सव में किसी भी अव्यवस्था के लिए अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार महोत्सव का आयोजन पारदर्शी नहीं है क्योंकि इस बारे में किसी को भी कुछ भी बताया नहीं जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री महोत्सव के लिए आ रहे हैं, लेकिन स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना तक नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि ऊना में कई अधिकारी पिछले सात-सात सालों से बैठे हैं। जबकि, छोटे कर्मचारियों की इस अवधि में कम से कम दस ट्रांसफर्स कर दी गई हैं। रायजादा ने कहा कि उक्त अधिकारी ही सोमभद्रा महोत्सव के ठेकेदार बने बैठे हैं, जिन्हें स्थानीय प्रतिनिधियों और लोगों की भावनाओं और उनकी पसंद की बिल्कुल परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें