आम आदमी पार्टी के किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र मान के साथ गांव बटकलां में आम आदमी पार्टी
- फोटो : Una
टहलीवाल (ऊना)। आम आदमी पार्टी के किसान विंग प्रदेशाध्यक्ष व हरोली विधानसभा इंचार्ज रविंद्र मान की मौजूदगी में गांव बटकलां के लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
इस दौरान गांव बटकलां के देशराज, मदन, रमेश चंद्र, लालचंद, मदनलाल, बलविंदर कुमार, केवल और सुरिंद्र ने आम आदमी पार्टी का हाथ थामा। रविंदर मान ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में हिमाचल में आम आदमी पार्टी तीसरा नही बल्कि पहले विकल्प के रूप में सामने आएगी।