फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा के दुगियार में वोल्टेज बढ़ने से बिजली उपकरण जले

Tue, 14 Apr 2026 12:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
दुगियार में हाई वोल्टेज से जला हुआ इंडक्शन चूल्हा। स्त्रोत ़ ग्रामीण।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांगा मुआवजा और समस्या का समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना )। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव दुगियार में शनिवार देर शाम को अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ने से लगभग दो दर्जन घरों के उपकरण जल गए। इससे गांववासियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से उचित मुआवजा देने और समाधान की मांग की है। गांव वासियों में बलवीर सिंह, कमल देव, सुशीला देवी, महिंद्र सिंह,रेशमा देवी, रोहित धीमान, प्रकाश चंद, विशाल राणा, बैध सिंह,चेला राम, राज कुमार सहित अन्य के कीमती उपकरण जल गए। बलवीर सिंह व कमल देव का टेलीविजन, रोहित धीमान की एलसीडी, सुशीला का फ्रीज, महिन्द्र सिंह का इंडक्शन चूल्हा, रेशमा का पंखा, बैध सिंह का टैलीविजन,चेला राम का पंखा सहित अन्य घरों के विद्युत उपकरण जल गए हैं। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने विद्युत आपूर्ति विभाग से समस्या का जल्द समाधान करवाने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। इस संबंध में पर विद्युत आपूर्ति विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता ई़ उदित सिंह का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। शनिवार शाम को तेज हवाओं से अचानक बोल्टेज बढ़ने से ऐसा होने की संभावना हो सकती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें