फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मालवाहक वाहनों में सफर पर पुलिस सख्त, काटे चालान

Tue, 14 Apr 2026 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाकर सफर करवाने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर ऊना पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाकर चालान काटे। पुलिस से सोमवार को चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क पर नाका लगाया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मालवाहक वाहन केवल सामान ढोने के लिए निर्धारित होते हैं, इनमें यात्रियों को बैठाकर ले जाना नियमों के विरुद्ध है। इसके बावजूद कई चालक लोगों को बैठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते हैं। इससे दुर्घटना होने पर यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है। मालवाहक वाहनों में सफर करना बेहद खतरनाक है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सुविधा या कम किराये के लालच में मालवाहक वाहनों में सफर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें