फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी फूलों से सजा

Fri, 08 Mar 2024 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
आज शिवबाड़ी में गुंजेंगे बम बम भोले के जयकारे, सुरक्षा के मद्देनजर 50 पुलिस कर्मी तैनात
विज्ञापन

विवेक शर्मा
गगरेट (ऊना)। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उपमंडल गगरेट के शिवालय दुल्हन की तरह सज गए हैं। द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी अंबोटा में मंदिर न्यास से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। शिवबाड़ी मंदिर को फूलों से ऐसा सजाया गया है कि मंदिर हर श्रद्धालु का मन मोह रहा है। मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए वीरवार-शुक्रवार मध्यरात्रि बारह बजे से खुल गए हैं, जो कि नौ मार्च रात्रि तक खुले रहेंगे।
मंदिर परिसर व शिवबाड़ी के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पचास पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा राजस्व विभाग के 15 कर्मचारी भी इस दौरान तैनात रहेंगे। मंदिर न्यास की ओर से नौ मार्च को भंडारे को भी आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवबाड़ी मंदिर में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए मंदिर क्षेत्र को दो सेक्टर में विभाजित किया गया है। दोनों सेक्टर में नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को सेक्टर अफसर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर न्यास के उपायुक्त व एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा ने बताया कि मंदिर न्यास ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की व्यवस्था रहेगी तो नौ मार्च को भंडारे का भी मंदिर न्यास की ओर से आयोजन किया जाएगा।
फोटो -फूलो से सजा शिवबाड़ी मंदिर
फोटो -फूलो से सजा शिवबाड़ी मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें