फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटी कार, चालक की मौत

Mon, 27 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
विज्ञापन
थानाकलां में सड़क पर पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के थानाकलां में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में कार चालक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान टक्का निवासी तिलक राज के रूप में हुई है। तिलक राज बंगाणा के डूमखर में मेकेनिक की दुकान करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टक्का निवासी तिलक राज रविवार रात अपनी दुकान बंद कर मारुति में घर जा रहा था कि थानाकलां के पास गाड़ी के आगे कोई जंगली जानवर आ गया। इसको देखकर तिलक राज ने गाड़ी की जोर से ब्रेक लगा दी।

ब्रेक लगाते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें गाड़ी चालक तिलक राज को सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। आनन-फानन में लोगों ने मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। उधर, बंगाणा के थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके घर वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें