फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंदरौली में जिला प्रशासन ने तलाशी पर्यटन से जुड़ी संभावनाएं

Fri, 05 Jul 2024 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्थल का दौरा करत
विज्ञापन
उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों के साथ किया अंदरौली का दौरा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर हरकत में आया प्रशासन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने वीरवार को अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पर्यटन की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की गई और इस दृष्टि से उठाए जाने वाले विभिन्न कदमों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

बीते दिनों मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान अंदरौली में जहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र का दौरा किया था। वहीं, जिला प्रशासन को विभिन्न संभावनाएं तलाशने के दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री के इन्हीं निर्देशों के तहत वीरवार को उपायुक्त ऊना ने बंगाणा उपमंडल के अधिकारियों के साथ अंदरौली पर्यटन स्थल का दौरा किया और पर्यटन की दृष्टि से विभिन्न संभावनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया। जिला प्रशासन ने अंदरौली में कुटलैहड़ पर्यटन विकास समिति (केटीडीएस) के तहत पर्यटन विकास की विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। इन प्रयासों से जहां ऊना जिला के अंदरौली में पर्यटन विकास को बल मिलेगा, तो वहीं स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल सहित राजस्व, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्थल का दौरा करत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें