फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललड़ी में 60 महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

Tue, 03 Nov 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टाहलीवाल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार सामाजिक सेवा क्षेत्र को सर्वोेच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। चालू वित्त वर्ष में जिला ऊना में समाज कल्याण कार्यक्रमों पर लगभग 18 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है।
विज्ञापन


उद्योग मंत्री मंगलवार को हरोली हलके के ललड़ी में सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम में बोल रहे थे। अनुवर्ती कार्यक्रम अनुदान योजना के तहत 60 महिलाओं को सिलाई मशीनें और अपंग विवाह अनुदान योजना के तहत दो दंपतियों को 48 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला ऊना में 20,683 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मुहैया करवाई जा रही है। इस पर लगभग 16 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गृह निर्माण अनुदान योजना के तहत दी जाने वाली अनुदान राशि को सरकार ने 48 हजार पांच सौ रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान जिला में 226 पात्र लोगों के मकान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


पौने तीन वर्षों के दौरान हरोली हलके में डेढ़ हजार नए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामले स्वीकृत किए गए हैं। उद्योग मंत्री ने सोमवार शाम बाथड़ी में 30 लाख की लागत से सिंचाई योजना के संवर्धन का शिलान्यास किया। नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 तथा अनुसूचित जाति व जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के नियम 1995 के प्रावधानों की जानकारी के लिए जागरूकता शिविर भी आयोजित किया। इसमें अढ़ाई सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

ललड़ी में 15 लाख से बनेगा रेन शेल्टर
मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि ललड़ी शिवमंदिर परिसर का सुंदरीकरण करने के अलावा यहां के जलाशय का जीर्णोद्धार करके इसे खूबसूरत सरोवर का रूप दिया गया है।

इसके इर्द गिर्द ट्रैक भी निर्मित किया गया है। बैंच एवं रोशनी के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। मंदिर के इर्द गिर्द की सड़क चौड़ी की जाएगी। उन्होंने ललड़ी के युवाओं के लिए एक सप्ताह के भीतर जिम देने का एलान किया। जिम चलाने के लिए उन्होंने कमरे के निर्माण के लिए भी 3 लाख रुपये दिए।

उन्होंने यहां दलित बस्ती में सराय का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए भी एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने ललड़ी के एक गरीब व्यक्ति कर्मचंद को मकान के लिए अपनी तरफ से 75 हजार रुपये देने की घोषणा की। ललड़ी में खूबसूरत रेन शेल्टर के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें