फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य पर फिर शोषण के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शिक्षा खंड हरोली के लोअर कांगड़ के समीपवर्ती एक सीसे स्कूल पर फिर से पीड़ित शिक्षिका ने शोषण के आरोप लगाए हैं। पहले भी पीड़ित शिक्षिका की ओर से स्कूल प्रधानाचार्य पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए गए थे। इसकी जांच कर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा निदेशालय शिमला को भेजी थी। हालांकि अभी तक इस मामले में जांच कर कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन स्कूल प्रधानाचार्य पर शिक्षिका ने दूसरी बार शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत पीड़ित शिक्षिका ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक को फोन के माध्यम से दी। इसके बाद मंगलवार को उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा ने अपने तीन से चार सदस्यों की टीम के साथ स्कूल पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ की और शिक्षिका से शिकायत को लिखित में लिया। साथ ही उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल प्रधानाचार्य से ऐसी गलती दोबारा न करने के लिए लिखित में लिया। साथ में प्रधानाचार्य को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बात करने का तरीका ठीक नहीं : राणा
उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा ने कहा कि मामले की जांच में विभाग की जांच में टीम ने पाया है कि स्कूल प्रधानाचार्य का वे ऑफ कॉम्युनिकेशन यानी बात करने का तरीका गलत पाया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उन्होंने निदेशालय को भेज दी है, अब उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
आपराधिक मामलों को लेकर सुर्खियों में है स्कूल
कुछ समय से लगातार आपराधिक मामलों को लेकर यह स्कूल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पीड़िता ने पहले भी स्कूल प्रधानाचार्य पर गाली-गलौज करने और गलत शब्दावली प्रयोग में लाने पर सीएम हेल्पलाइन पर शारीरिक शोषण की शिकायत की थी। इससे पहले भी स्कूल सचित्र प्रमाण-पत्रों पर विद्यार्थियों को 50-50 रुपये लेने के मामले में भी चर्चा में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें