फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की मौजूदगी में चले दो गुटों में डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक(ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक की समीपवर्ती ग्राम पंचायत भद्रकाली के फतेहपुर में जमीनी विवाद के चलते दिनदहाड़े डंडों से मारपीट और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। अगर मौके पर पंचायत प्रतिनिधि सूझ बूझ से काम न लेते और पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर न पहुंचती तो इस झगड़े का परिणाम खतरनाक भी हो सकता था। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने फतेहपुर में लगभग तीन कनाल भूमि खरीदी थी, जिसकी निशानदेही के लिए बाकायदा कानूनगो, पटवारी मौके पर पहुंचे और पंचायत पदाधिकारियों की मौजूदगी में राजस्व विभाग के उपरोक्त अधिकारियों ने निशानदेही दे दी और व्यक्ति जैसे ही चूने के निशान लगाने लगा तो इस निशानदेही पर असहमति जताते हुए साथ लगती जमीन के मालिक दो सगे भाइयों और उनके एक साथी उससे बहसबाजी करने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद पंचायत पदाधिकारियों और कानूनगो ने उन्हें समझाया परंतु आरोपी आपे से बाहर हो गए और तैश में आकर उन्होंने उसे और उसके दो साथियों पर बेरहमी के साथ डंडों से प्रहार कर दिया, जिस पर स्थिति अनियंत्रित होते देख पंचायत ने पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर हेड कांस्टेबल भागा राम और होशियार सिंह की टीम पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। परंतु इस झगड़े में सुशील कुमार बुरी तरह से घायल हो गया और पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां सिर में काफी चोट होने की वजह से उसे दो दर्जन टांके लगे। खबर लिखे जाने तक उसका इलाज चल रहा था, जबकि उसके दो साथी भी घायल हैं। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाकर आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कानून अनुसार करवाई होगी और दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें