फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक यूनियन और उद्योग प्रबंधन के बीच माल ढुलाई को लेकर विवाद

विज्ञापन
ट्रक यूनियन टाहलीवाल व उद्योग प्रबंधन के बीच हुई तनातनी के दौरान ट्रक यूनियन सदस्य। - फोटो : Una
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र बाथू बाथड़ी में ट्रक यूनियन टाहलीवाल और उद्योग प्रबंधन के बीच माल ढुलाई को लेकर विवाद हो गया। ट्रक यूनियन के सदस्यों ने उद्योग के गेट के बाहर धरना दे दिया। उद्योग के बाहर काफी संख्या में ट्रक चालक पहुंच गए। मामला गर्माते देख उद्योग प्रबंधन ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ और मामला सुलझ गया।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बाथू बाथड़ी के एक प्लास्टिक का सामान बनाने वाले उद्योग और टाहलीवाल ट्रक यूनियन में वीरवार को मालवाहक गाड़ियों को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साए ट्रक यूनियन के सदस्यों ने उद्योग के गेट के बाहर धरना दे दिया। उद्योग के बाहर काफी संख्या में ट्रक चालक जुट गए। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उक्त उद्योग के पास पहले भी अपनी गाड़ियां हैं जोकि चल रही हैं। वीरवार को इन्होंने एक और नई गाड़ी ले ली है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण ट्रक चालक प्रभावित हुए हैं। ऊपर से उद्योग प्रबंधन भी अगर ऐसा करने लगे तो धीरे-धीरे सभी उद्योग अपनी-अपनी गाड़ियां ले लेंगे तो ट्रक मालिक किस्तें कहां से भरेंगे। चालक की सैलरी कहां से दे पाएंगे। ऐसे में ट्रक मालिक और ड्राइवर को लाले पड़ जाएंगे। इस तरह ट्रक मालिकों के साथ धक्का किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में उद्योग प्रबंधक नागेंद्र कुमार ने बताया कि हमारा और ट्रक यूनियन का समझौता हो गया है। जिस तरह से पहले गाड़ियां चलती थी उसी तरह ही गाड़ियां चलेंगी। हरोली थाना प्रभारी मनोज कौंडल ने बताया कि ट्रक यूनियन और उद्योग प्रबंधन के बीच हुए विवाद हुआ था, उसका समझौता करवा दिया गया है। अब की तरह की गाड़ियां चलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें