फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसदेहड़ा में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए भटकते रहे लोग

विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला बसदेहड़ा में वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : Una
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। दिन वीरवार। दोपहर के 2:15 बज रहे हैं। लोग प्राथमिक पाठशाला बसदेहड़ा में वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे हैं। इनमें से कई लोग पहली तो कई दूसरी डोज लगाने के लिए खड़े हैं। इन लोगों में कुछ ऐसे भी हैं जिनको पहली डोज लगे 84 दिन का समय गुजर चुका है। उन्हें भी दूसरी डोज के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निकटवर्ती देहलां गांव का दंपती बसदेहड़ा के वैक्सीनेशन सेंटर में इस उम्मीद के साथ डोज लेने आया कि उन्हें पहली डोज लग जाएगी, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। महिला बोलीं, वह आठ महीने के बच्चे को घर में छोड़कर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देहलां में डोज के लिए लाइनों में लगी रही, नंबर आया तो पता चला कि वैक्सीनेशन खत्म हो गई है। अब वह बसदेहड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के वैक्सीनेशन सेंटर में डोज लेने को पहुंची हैं, लेकिन यहां भी उन्हें निराशा के साथ लौटना पड़ा।
देहलां गांव के योगेश मित्र ने स्वास्थ्य विभाग की कारगुजारी पर सवाल उठाया। वह बोले, मैं दूसरी डोज के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहा हूं लेकिन डोज नहीं लग पा रही है। वीरवार को भी मुझे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। इससे वह स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी प्रकट करते दिखे।
विज्ञापन

रमन कुमार बोले-मेरी पर्ची पर 102 नंबर लिखकर दिया गया है। कई दिनों से डोज के लिए चक्कर लगा रहा हूं। इस बीच कई लोग जिन्होंने पहली डोज लेनी थी उन्हें भी निराश होकर लौटते देखा गया।
सीएचसी बसदेहड़ा में बीएमओ डॉ. बलराम धीमान ने कहा कि एक दिन में 200 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित है। लिहाजा बाकी लोगों को अगले दिन वैक्सीनेशन दी जाती है। वैक्सीनेशन की जितनी सप्लाई आती है उसी हिसाब से लोगों को डोज दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें