फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धार्मिक मेलों में वन्यजीवों का प्रदर्शन दंडनीय अपराध, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
होला-मोहल्ला बाबा भड़भाग सिंह मेले के मद्देनजर विभाग ने दी चेतावनी
विज्ञापन

शिवरात्रि मेले में साधुओं से पकड़े सांप और अजगर मामले में प्रशासन सख्त

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। गगरेट के महाशिवरात्रि मेला शिवबाड़ी में कुछ साधुओं की ओर से सांपों और अजगरों का प्रदर्शन किए जाने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मेला क्षेत्र में वन्य जीवों का प्रदर्शन कर पैसा वसूल रहे व्यक्तियों से वन्यजीव विंग ने छह अजगर और चार कोबरा प्रजाति के सांपों को रेस्क्यू करके सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग ने आगामी होला-मोहल्ला बाबा भड़भाग सिंह मेला को ध्यान में रखते हुए चेतावनी जारी की है कि इस मेले में विशेष रूप से कोबरा सांप और अजगरों का प्रदर्शन करना कानूनी अपराध है। वन विभाग के आरओ राहुल ठाकुर ने बताया कि कुछ लोग मेले में लोगों की धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर वन्य जीवों जैसे सांप और अजगर का प्रदर्शन करके पैसे वसूलते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे व्यक्तियों को पैसे न दें, ताकि वन्य प्राणियों का शोषण रुके। यदि इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो तुरंत वन विभाग को सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें