फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राम आएंगे भजन पर झूमे श्रद्धालु, सुनाया माता शबरी का प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से रामलीला मैदान ऊना में चल रही रामकथा में रविवार को शबरी प्रसंग सुनाया गया। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे.. भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कथाव्यास साध्वी शचि भारती ने माता शबरी का प्रसंग सुनाया। प्रवचन सुनकर भक्त भावविभोर हो उठे। उन्होंने कहा कि मां शबरी के गुरु मातंग मुनि उन्हें यह बताते हैं कि एक दिन प्रभु राम तेरी कुटिया में आएंगे। यह बताकर वे संसार से बैकुंठ चले जाते हैं। गुरु के वचन का स्मरण कर शबरी हर दिन प्रभु राम का इंतजार करती रही। एक दिन श्रीराम-लक्ष्मण सहित माता शबरी की कुटिया में पधारे। माता शबरी के भाव देख प्रभु ने जूठे बेर खाए।
विज्ञापन

इस दौरान संत बाबा बाल ने कथा में शिरकत की। उन्होंने साध्वी को सम्मानित किया। इस मौके पर उपायुक्त जतिन लाल, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, भाजपा सचिव बलविंदर गोल्डी, सोम लाल धीमान, वंदना सूद, संजीव कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें