वैश्विक महामारी के विरुद्ध दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान के दौरान एडीसी ऊना अमित कुमार कोविड वैक्?
- फोटो : Una
ऊना। उपायुक्त राघव शर्मा ने कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण अभियान की शुरूआत वीरवार को की। उन्होंने सबसे पहले कोरोना का टीका लगवाया। उनके बाद अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को भी वैक्सीन दी गई। दोनों अधिकारियों को डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों के मुताबिक आधे घंटे के लिए निगरानी में रखा और उसके बाद उन्हें अपने-अपने कार्यालय जाने की अनुमति दे दी।
टीका लगवाने के बाद उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि सरकार कोविड का वैक्सीन निशुल्क लगा रही है और सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों या अफवाह पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। अपनी बारी आने पर टीका आवश्यक लगवाएं। पहली डोज लेने के बाद दूसरी खुराक लेना भी सुनिश्चित करें, तभी वायरस से सुरक्षा मिल पाएगी। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि इस अभियान के पहले चरण में हेल्थ केयर स्टाफ, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया गया है।
दूसरे चरण में पुलिस, गृह रक्षक, राजस्व और पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन लगाने के बाद हल्का बुखार या दर्द होना सामान्य बात है।
वैश्विक महामारी के विरुद्ध दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान के दौरान डीसी ऊना राघव शर्मा कोविड वैक्स?- फोटो : Una