फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उप मुख्यमंत्री ने बीटन को सौंपी करोड़ों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
3.69 करोड़ की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण
विज्ञापन

सीएमओ को दिए शीघ्र एक्स-रे मशीन स्थापित करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
दुलैहड (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में 3.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सतगुरु लाल दास ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। 10 बिस्तरों की क्षमता वाले इस स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के लिए आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं। लोकार्पण अवसर पर वेदांताचार्य सतगुरु चेतनानंद भूरीवाले की विशेष उपस्थिति रही। उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शीघ्र एक्स-रे मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्त ऊना मुहिम के तहत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया, जिसे स्वास्थ्य विभाग सनराइज एनजीओ के सहयोग से संचालित कर रहा है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने लालपुरी विष्णुधाम बीटन में दर्शन किए और सत्संग में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विष्णुधाम के सामुदायिक कार्यों के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन


सड़क और पेयजल परियोजनाएं


हरोली विधानसभा क्षेत्र में संतोषगढ़–जैजों सड़क का स्तरोन्नयन 500 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। पीएम गति शक्ति परियोजना के तहत इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। इस परियोजना से बल्क ड्रग पार्क तक फोरलेन कनेक्टिविटी विकसित होगी। विभोर साहिब से पोलियां बीत तक 175 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना तैयार की जा रही है। क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में ट्यूबवेल स्थापित किए जा चुके हैं। अब तक 218 ट्यूबवेल लगाए जा चुके हैं और शेष आवश्यकताओं को शीघ्र पूरा किया जाएगा। जैजों मोड़–टाहलीवाल चौक लिंक रोड के स्तरोन्नयन के लिए 48.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के तहत प्रदान की गई है। 17.50 किलोमीटर लंबे मार्ग का उन्नयन किया जाएगा और पालकवाह, कांगड़ व बढ़ेडा में तीन नए पुल बनेंगे, जिससे यातायात सुगमता और सुरक्षा में सुधार होगा। पोलियां में 50 लाख लीटर और दुलैहड़ में 25 लाख लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक बनाए गए हैं। दुलैहड़ और पोलियां में 66 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाई गई और कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें