फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बल्ह स्कूल के बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं मनमोहक

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्ह में मंगलवार को वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा रहे। साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्य मृदु शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि के आगमन पर छात्रों, अध्यापकों तथा स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच से विधायक विवेक शर्मा का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। वार्षिक समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की ओर से देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, एकांकी तथा समूह गान की प्रस्तुतियां दी गईं। जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। मुख्य अतिथि एवं विधायक विवेक शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। विवेक शर्मा ने बताया कि स्कूल के स्टेज निर्माण के लिए दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त विद्यालय में दो नए कमरों के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। समारोह के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने विद्यालय के बच्चों की रिफ्रेशमेंट के लिए 11 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें