फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और मूल्यांकन मानदेय का भुगतान मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले अग्रिम रूप में जारी किया जाता था मानदेय
विज्ञापन

इस बार बोर्ड की कार्यप्रणाली अत्यंत निराशाजनक : संघ
संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ऊना ने बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के लिए नियुक्त स्टाफ को निर्धारित मानदेय शीघ्र देने की मांग को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। संघ के अध्यक्ष शशिपाल सैनी, महासचिव संजीव कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में कहा कि मार्च 2025 में आयोजित बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हुए दो महीने से अधिक समय हो चुका है लेकिन अब तक समन्वयक, सहायक समन्वयक, अधीक्षक, उपाधीक्षक, पर्यवेक्षक, लिपिक एवं सेवादारों को उनका निर्धारित भुगतान नहीं किया गया। पूर्व में यह मानदेय अग्रिम रूप में जारी किया जाता था, लेकिन इस बार बोर्ड की कार्यप्रणाली अत्यंत निराशाजनक रही है।
विज्ञापन

अध्यापकों ने यह भी बताया कि मूल्यांकन केंद्रों में बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है और उन्हें बच्चों के बेंच पर बैठकर कॉपियां जांचनी पड़ती हैं, जो अत्यंत असहज और अपमानजनक है। संघ ने मांग उठाई है कि न केवल बोर्ड ड्यूटी का भुगतान तुरंत किया जाए, बल्कि मूल्यांकन कार्य का मानदेय भी बिना देरी जारी किया जाए। साथ ही बोर्ड अधिकारियों और प्रवक्ता संघ के बीच होने वाली वार्षिक बैठक को शीघ्र आयोजित किया जाए ताकि शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही विद्यार्थियों के हित में आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कुमार, वित्त सचिव राम कुमार, विपिन शर्मा, अशोक होंडा, यशपाल धीमान, संजीव धीमान, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, चमन लाल, सतीश कलिया, यशविंदर मिन्हास, सुरेश ठाकुर, अटल कुमार कौशल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें