दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के मवाकोहलां में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की सैर करते हुए मौत हो गई। बताया जा रहा है कि थाना गगरेट के तहत गांव मवाकोहलां के वार्ड दो निवासी ज्ञान सिंह पुत्र नेरू राम निवासी उम्र 75 साल हर रोज की तरह सैर पर निकले और अभी घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि सड़क के किनारे टहलते हुए अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गश खाकर गिर गए।
सूचना मिलते ही आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल ले आए, लेकिन अभी इलाज चल ही रहा था कि ज्ञान सिंह ने दम तोड़ दिया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। इस संबंध में एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।