फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड़ी में मिले शव की हुई शिनाख्त

Sat, 29 Oct 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में शुक्रवार को मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान 67 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी थाना मोरिंडा रोपड़ पंजाब के रूप में की गई है। मानसिक रूप से अस्वस्थ गुरमीत सिंह सितंबर में अपने परिजनों के साथ धार्मिक क्षेत्र में शीश नवाने आया था, लेकिन बाद में वह उनसे बिछुड़ गया।
विज्ञापन


उसका शव 42 दिन बाद एक धार्मिक स्थल के पीछे सुनसान जगह पर पड़ा हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक पुलिस की ओर से खोजबीन के बाद मृतक के परिजनों का पता चल गया। इसके बाद सूचित किए जाने पर उन्होंने मृतक की शिनाख्त कर ली है।

टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों को सौंप दिया गया। अंब के प्रोबेशनर डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा। पुलिस माले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें