फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजा विश्वकर्मा मंदिर

Sat, 29 Oct 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
विज्ञापन
ऊना के संतोषगढ़ में सजाया गया विश्वकर्मा मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली के दौरान यहां कई नामी गायक भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान करेंगे। मंदिर इस तरह से सज संवर जाएगा कि दूर से गुजरने वाला हर व्यक्ति बरबस ही इस ओर आकर्षित हो जाएगा। नगर के प्रसिद्ध विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा दिवस की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा चुका है। तीन दिन तक चलने वाले सालाना उत्सव में कई स्थानों से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा होगा। हर साल दीपावली वाले दिन से शुरू होकर दो दिन बाद तक इस मंदिर में दूरदराज के हजारों श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा के दर्शन को पहुंचते हैं। धर्म और जाति के भेदभाव के बिना लोग इस मंदिर में शिरकत करते हैं।
विज्ञापन


मंदिर में कार्यक्रमों की शुरुआत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करने के साथ होती है। इस बार झंडा चढ़ाने की रस्म 31 अक्तूबर को निभाई जाएगी। 30 एवं 31 अक्तूबर और एक नवंबर को विभिन्न राज्यों से पहुंचे कलाकार एवं कथावाचक अपनी कला के जरिये भगवान विश्वकर्मा की महिमा गुणगान करेंगे। वर्ष 1947 में हकीम प्रताप सिंह की ओर से निर्मित नगर का विश्वकर्मा मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षक का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

मंदिर की देखरेख एवं संचालन का काम नगर के मान परिवार के लोग एकजुटता के साथ करते हैं। सालाना कार्यक्रम के दौरान मान परिवार के युवाओं द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं एवं तकनीकी कार्यों से जुड़ी प्रदर्शनी भी मंदिर परिसर में लगाई जाती है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भजन सिंह मान ने बताया कि इस बार मंदिर के 68 वें सालाना कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार और कथावाचक श्रद्धालुओं को भगवान विश्वकर्मा जी की महिमा का रसपान करवाएंगे। कार्यक्रम में फरीदाबाद से प्रसिद्ध कथावाचक महेश गोविंद, होशियारपुर से नील कंठ शास्त्री, धलेट से भगत गुरदेव एंड पार्टी सहित कई विश्वकर्मा जी की महिमा का गुणगान करेंगे। दीपावली के दिन मंदिर कमेटी की ओर से आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाता है। मान का कहना है कि तीन दिवसीय विश्वकर्मा सम्मेलन मे भाग लेने के लिए देश भर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें