एमआईए डीएवी स्कूल में हुई भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्याथियों के साथ स्टाफ सदस्य। संवाद
- फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता की ओवर ऑल ट्राफी एमआईए डीएवी पब्लिक स्कूल के नाम रही। प्रतियोगिता में एएनएम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टाहलीवाल के प्रतिभागी विद्यार्थियों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा।
प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में हिंदी भाषाकी भाषण स्पर्धा में एमआईए डीएवी पब्लिक स्कूल की सातवीं की छात्रा सृष्टि शुक्ला ने प्रथम पुरस्कार जीता। द्वितीय पुरस्कार पांचवीं कक्षा की छात्रा कोमल तथा एएनएम स्कूल की छात्रा पलक के नाम रहा। इसी स्कूल की छात्रा इशिता तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग के तहत अंग्रेजी की भाषण स्पर्धा में स्थानीय विद्यालय की छात्रा रिद्धि ने प्रथम पुरस्कार पर कब्जा किया।
देवांशिका ने द्वितीय तथा अमनदीप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टाहलीवाल विद्यालय की प्रधानाचार्य विजेता राणा ने बतौर मुख्यातिथि विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के संस्थापक अरुण नैयर, बीएस चंदेल और प्रधानाचार्या अंजू शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।