फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे हांफी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
तिंपूर्णी में पुराने बस स्टैंड के पास तेज धूप में खड़े श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे न्यास की व्यवस्थाएं हांफ गई। मंदिर न्यास की लापरवाही के चलते श्रद्धालुओं को धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। शनिवार को भीषण गर्मी के चलते घंटों कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को तेज धूप के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान कई बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे धूप में परेशान होते रहे। वहीं, तलवाड़ा बाईपास पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार को शाम 6.00 बजे तक करीब 14,000 श्रद्धालुओं ने मां के दर शीश नवाया, जबकि श्रद्धालु देर शाम भी चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु दिल खोलकर का चढ़ावा चढ़ाते हैं, लेकिन यहां श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे कहीं न कहीं मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खुल रही है। दूसरी तरफ चिंतपूर्णी में गाड़ियों की आवाजाही भी बढ़ गई है। श्रद्धालु गाड़ियों को गलत जगह खड़ी कर यातायात व्यवस्था को खराब कर रहे हैं। शनिवार को भी तलवाड़ा बाईपास शंभू बैरियर पर कई श्रद्धालु अपनी गाड़ियों को सड़क पर ही पार्क कर मंदिर चले गए। इस कारण घंटों जाम लगा रहा। बसें भी जाम में फंसी रहीं। बाद में ट्रैफिक इंचार्ज परमजीत ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और आइडल पार्किंग के 25 चालान कर करीब 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला। उधर, मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने कहा कि पुराने बस स्टैंड पर टैंट लगाने के लिए दो बार मंदिर में तैनात एसडीओ आरके जसवाल को बोल चुके हैं। उनके पास ही टैंट लगाने को लेकर सारी व्यवस्था है। उधर, अतिरिक्त उपायुक्त अमित शर्मा ने कहा कि शनिवार को भीड़ ज्यादा थी। इस वजह दिक्कतें हुई हैं। छाया के लिए टैंट की व्यवस्था को लेकर मंदिर अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें