फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस से गिरकर 45 वर्षीय महिला की मौत

Tue, 08 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
 बंगाणा उपमंडल की चमियाड़ी पंचायत के गांव खेड़ी में बांस से गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला पशुओं के लिए चारा लेने गई थी जहां हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान सुनीता खरयाल ने बताया कि सोमवार सुबह खेड़ी निवासी 45 वर्षीय नीलम देवी चारा लेने गई थी। घर में उसके जाने का किसी को पता नहीं था कि वो कहां गई हुई हैं। 12 बजे तक जब नीलम देवी घर वापस नहीं पहुंची तो उसकी देवरानी ने उसके मायके फोन किया कि शायद शिवरात्रि पर मायके चली गई हो। वहां भी नीलम के न पहुंचने का जवाब मिला। आखिरकार गांव वालों ने एकत्र होकर नीलम की तलाश शुरू कर दी।

शाम करीब छह बजे नीलम घर से दूर बांस के नीचे खून से लथपथ मृत अवस्था में पाई गई। उसके बाद घटना की सूचना बंगाणा पुलिस को दी गई। डीएसपी कुलविंद्र सिंह व बंगाणा थाना प्रभारी त्रिलोक चंद ने टीम सहित मौके का जायजा लिया। मृतका ने भैंस के लिए कुछ चारा इकट्ठा भी किया हुआ था।
विज्ञापन


बांस के कुछ पत्ते काटकर नीचे फेंके हुए थे। अंदाजा है कि मृतका बांस पर से अचानक नीचे पड़े पत्थर पर गिर गई जिस कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। खून काफी बह जाने से नीलम ने मौके पर दम तोड़ दिया। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह के बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके घर वालों को सौंप दिया गया है। मृतका नीलम देवी के दो पुत्र हैं और दोनों आर्मी में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें