टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने मैहतपुर में बिना बिल सामान ले जाने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा है। जानकारी के मुताबिक मैहतपुर स्थित बैरियर पर विभाग के कर्मचारियों ने कुछ व्यापारियों को बिना बिल सामान ले जाते धर दबोचा। विभाग की टीम व्यापारियों के सामान का आकलन कर रही है।
विभाग की टीम ने जब व्यापारियों से बिल मांगे तो वे दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इस पर टीम ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, ईटीओ महादेव कटोच ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।