फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार युवकों ने मचाया हुड़दंग

Thu, 01 Sep 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
ऊना बस अड्डे पर हुड़दगंियों के बारे में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर अज्ञात स्कूटी सवार तीन युवकों ने बुधवार देर रात जमकर हुड़दंग मचाया। युवकों ने एक निजी पर्यटक बस के आगे अपनी स्कूटी से स्टंट कर भी बस चालक व यात्रियों को परेशान किया। इतना ही नहीं युवकों ने बस स्टैंड पहुंचकर बस को रोककर बस से तोड़फोड़ की और घटनास्थल से फरार हो गए। बस चालक ने बस स्टैंड के समीप बस को रोककर मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस आने से पहले ही आरोपी युवक घटना स्थल से फरार हो गए। काफी देर तक यात्रियों ने भी पुलिस को पुरे घटनाक्रम को बताया। यात्रियों ने बताया कि स्कूटी स्वार युवक काफी देर से बस का पीछा कर रहे थे और बस के आगे स्टंटबाजी भी कर रहे थे। जब चालक ने उनका विरोध किया तो वह उलझ पड़े। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें