जिले के संतोषगढ़, बरनोह एवं मलाहत में पेश आए सड़क हादसों में चार लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। इनमें दो व्यक्तियों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि, अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक बरनोह में वीरवार देर शाम पेश आए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। सुरेंद्र निवासी बरनोह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बरनोह में एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर जा रहा था कि उसने पैदल जा रहे राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पैदल जा रहा सुजान सिंह निवासी बरनोह घायल हो गया। हालांकि, हादसे में स्कूटी चालक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोनों घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक्टिवा चालक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी दुर्घटना में टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर बाइक स्किड होने से गुरदीप निवासी नंगल पंजाब गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिससे नाजुक हालत मेें पीजीआई रेफर किया गया है। तीसरे हादसे में जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव मलाहत में स्कूटी स्किड होने से ऊना निवासी ऊषा जख्मी हुई हैं। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।