फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप लुढ़की, चालक की मौत, एक घायल

Thu, 11 Feb 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। बुधवार देर रात बस्सी सड़क पर एक जीप के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़कने से जीप चालक और जीप मालिक घायल हो गए, इस बीच अस्पताल में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीप नंबर एचपी 32ए-2904 गोहर से बस्सी सामान लेकर जा रही थी। इस दौरान वह बनौन नाला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। जीप चालक और घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने सड़क मार्ग पर पहुंचाकर उपचार के लिए गोहर अस्पताल भर्ती किया। जीप चालक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मंडी रेफर कर दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई, जबकि घायल जीप मालिक को आंशिक चोटें आने के कारण गोहर अस्पताल से उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

पुलिस ने मृतक चालक की पहचान रोशन लाल पुत्र सूरजमणि निवासी बातासेर बस्सी और जीप मालिक बालक राम निवासी बाड़ा के रूप में की है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम ठाकुर ने सड़क दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जीप चालक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस हजार प्रदान किए। एसपी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस सड़क दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें