स्थानीय बगलामुखी माता मंदिर के पास कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार दो श्रद्धालु युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच तेज कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अजय कुमार निवासी न्यू रामनगरपुर हीरां होशियारपुर जिला होशियारपुर पंजाब देर शाम अपने दोस्त के साथ माथा टेकने चिंतपूर्णी जा रहे थे कि इसी दौरान बगलामुखी माता मंदिर गगरेट के पास पहुंचे तो एक कैंटर गगरेट की ओर से तेजरफ्तार से आया और बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ धारा 279 और 337 के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।