फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बाइक में टक्कर, एक की मौत

Thu, 07 Apr 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र के टाहलीवाल-संतोषगढ़ रोड पर स्थित पुल के पास ट्रक-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरनाम (45) निवासी देहलां के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गुरनाम सिंह निवासी देहलां बुधवार देर रात अपने बाइक पर होकर टाहलीवाल से अपने घर जा रहा था कि संतोषगढ़ पुल के पास बाइक सवार अचानक ही आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। इसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें