थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत ककराणा में सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक चालक को चोटें आई हैं। जिसे नजदीकी अस्पताल में उपचार दिलाया गया । घटना में ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सीमेंट की बौरियां मौके पर ही बिखर गईं। इससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम सीमेंट से भरा एक ट्रक बरमाणा से होशियारपुर जा रहा था। ककराणा के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे खाई में लुढ़क गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर भागे।
इसके बाद ट्रक में फंसे चालक प्रदीप को बाहर निकाला। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ट्रक में भरी करीब 300 सीमेंट की बोरियां खाई में ही बिखर गईं। उधर, बंगाणा थाना के एसएचओ त्रिलोक चंद ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।