बंगाणा (ऊना)। बंगाणा उपमंडल के तहत गांव घरवासड़ा में एक व्यक्ति पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नाजुक हाल में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घरवासड़ा निवासी टेक चंद सोमवार को पेड़ पर चढ़ा था। उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। लोग उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।