रेलवे स्टेशन ऊना के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटला निवासी शिवराम (85) पुत्र चूड़ा राम के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शिवराम निवासी अपर कोटलां ऊना शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन के समीप अपने निजी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान रेलवे के टावर बैगन कार की चपेट में आ गया। हादसे में शिवराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मियों ने जब देखा तो मौका पर पहुंचे। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उधर, रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।